मालदा के बाद मुर्शिदाबाद में तृणमूल नेता पर चली गोली, हालत गंभीर
कोलकाता ।
बंगाल में मालदा के बाद अब मुर्शिदाबाद जिले में भी सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक नेता पर शनिवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। हालांकि, इस घटना में तृणमूल नेता की मृत्यु नहीं हुई है, उसे गंभीर अवस्था में मुर्शिदाबाद मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना शाम में मुर्शिदाबाद के नाओदा थाना क्षेत्र में स्थित सर्बांगपुर में हुई। घायल तृणमूल नेता का नाम रिंटू विश्वास बताया गया है। जानकारी के अनुसार, तृणमूल नेता शनिवार शाम को एक रैली में चल रहे थे। उसी समय एक कार रैली को पार कर आगे जाना चाहती थी, जिसे लेकर रिंटू विश्वास व कार चालक के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान कार से एक व्यक्ति ने रिंटू पर गोली चला दी, जो उसकी छाती के बाईं ओर लगी। गंभीर हालत में रिंटू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।बता दें कि इससे पहले हाल ही में मालदा जिले में एक तृणमूल पार्षद को गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद संदेशखाली में तृणमूल नेता पर गोलियां चलाने की घटना सामने आई थी।केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि बंगाल बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए एक नर्सरी बन गया है। सिंह ने कहा कि बंगाल सरकार ने शुरू में बांग्लादेशियों के लिए लाल कालीन बिछाया और अब तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी एवं उनके सांसद भतीजे अभिषेक बनर्जी बांग्लादेश के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।बंगाल दौरे पर आए गिरिराज सिंह ने कोलकाता से सटे बैरकपुर में केंद्रीय पटसन एवं समवर्गीय रेशा अनुसंधान संस्थान (सीआरआईजेएएफ ) में कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी को राज्य और पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।दरअसल, ममता ने दिन में एक प्रशासनिक बैठक में आरोप लगाया कि केंद्र के इशारे पर बीएसएफ बंगाल को अस्थिर करने के इरादे से अंतरराष्ट्रीय सीमा के जरिए बांग्लादेशी नागरिकों का घुसपैठ करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर बीएसएफ ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देना जारी रखती है, तो तृणमूल कांग्रेस उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।
