मां मनका दाई मंदिर प्रांगण में अवैध कब्जा, श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी

0
2fa208bdc72aba65c13216455b5cb3c31a34c1e1c01f6244c783e50bd45435de.0

खोखरा/जांजगीर-चांपा।

खरोरा स्थित मां मनका दाई मंदिर के पावन प्रांगण में इन दिनों अवैध कब्जे की स्थिति ने श्रद्धालुओं की आस्था को गहरी ठेस पहुंचाई है। मंदिर ट्रस्ट समिति के ही कुछ पदाधिकारियों द्वारा अवैध निर्माण और कब्जा किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं।

स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर के चारों ओर सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर न केवल अतिक्रमण किया जा रहा है, बल्कि आने-जाने के मार्ग को भी बाधित कर दिया गया है। इससे विशेषकर पूजा-अर्चना करने आने वाले श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामवासियों ने यह भी बताया कि मंदिर ट्रस्ट के भीतर ही कुछ पदाधिकारी निजी स्वार्थवश सार्वजनिक आस्था स्थल को क्षति पहुँचा रहे हैं, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि मां मनका दाई मंदिर आस्था का केंद्र है, और इसकी पवित्रता व समर्पण भावना को किसी भी हालत में ठेस नहीं पहुंचने दी जाएगी। यदि अवैध कब्जे और अतिक्रमण पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामवासी उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दे चुके हैं।

श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों की एकजुट आवाज अब प्रशासन के दरवाजे पर दस्तक दे रही है, और सभी की निगाहें इस मामले में शीघ्र न्यायिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed