माना में पेट्रोल पंप संचालक के साथ लूट

0
6798ac51286f07792bb593698266e9ee7d5643d611aa0ea8646a8e635b9646d6.0

रायपुर।

राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला माना थाना क्षेत्र का है, जहां पेट्रोल पंप संचालक के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने पहले कारोबारी की कार को टक्कर मारी और फिर मारपीट कर 76 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। रायपुर के कौशल्या विहार गेट के सामने यह घटना घटी।
एसएन फ्यूल्स के संचालक हरीश अग्रवाल रात के समय अपने काम से लौट रहे थे, तभी दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी। जैसे ही हरीश अग्रवाल कार से बाहर निकले, बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और 76 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed