निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ के संबंध में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन

0
WhatsApp Image 2024-12-04 at 6.39.54 PM

जाँजगीर-चांपा ।

कलेक्टर आकाश छिकारा के अध्यक्षता में 100 दिवसीय निक्षय-निरामय छत्तीसगढ के संबंध में एवं जिले में टीबी, कुष्ठ एवं वयोवृद्ध देखभाल हेतु गतिविधियां कार्यक्रम के माध्यम से किये जाने हेतु जिला स्तरीय, प्रशिक्षण सह कार्यशाला जिला चिकित्सालय सभाकक्ष जांजगीर में आयोजित किया गया। कलेक्टर   आकाश छिकारा ने कहा कि कार्यक्रम 07 दिसंबर 2024 से 23 मार्च 2025 तक 04 चरण में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के तहत जिले के समस्त विकास खंडों (ग्रामीण एवं शहरी) में कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने मितानिनों द्वारा घर-घर सर्वे कर उच्च जोखिम एवं टीबी, कुष्ठ शंकास्पद, वयोवृद्ध देखभाल संबंधित जानकारी संकलित कर जांच पश्चात् पुष्टि कर उपचार प्रारंभ कर फॉलोअप करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला नोडल अधिकारी (क्षय, कुष्ठ), समस्त जिला सलाहकार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, जिला समन्वयक मितानिन कार्यक्रम, समस्त विकासखंड समन्वयक एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed