ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर ठगों ने लूटा 3.24 लाख, AIIMS कर्मचारी बना शिकार

0
08_10_2024-cyber_fraud_in_raipur

रायपुर। एम्स अस्पताल का कर्मचारी त्रिलोकचंद पात्रे ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। शातिर ठग ने वाट्सएप पर मैसेज करके ऑनलाइन काम करने का झांसा व पैसा कमाने का लालच देकर अलग-अलग बैंक खाते में 3.24 लाख रुपये जमाकर ठगी की। शिकायत पर कबीरनगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
कबीरनगर पुलिस के मुताबिक वीर कुंवर सिंह कालोनी हीरापुर(जरवाय) निवासी त्रिलोक चंद पात्रे(31) एम्स अस्पताल में आयुष्मान विभाग में कार्यरत है। दो जून से 15 जून 2024 के बीच त्रिलोकचंद के वाटसएप नंबर पर आनलाइन काम करने पर पैसा कमाने का मैसेज आया। इसके बाद निशा सुथीर नामक शख्स ने काल करके कहा कि काम सीखने के दौरान आपकों एक हजार रुपये बोनस मिलेगा। इस तरह से ठग ने विश्वास जमाने बैंक खाते में एक हजार बोनस भी भेज दिया।फिर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर ठग ने 10,500 रुपये लगाने पर रोज दो से चार हजार रुपये तक कमाने का लालच दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed