पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय ने मुख्यमंत्री का माना आभार

0
084a3ebf1eb1bf8e5b57d26bd3abf18072ae5888e6dad1b9ed29d64ade12fdaa.0

रायपुर। 

छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय समेत निगम-मंडलों के नवनियुक्त अध्यक्षों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी अध्यक्षों को नवीन दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। मुख्यमंत्री कहा कि राज्य सरकार विकास और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध है। निगम-मंडलों के माध्यम से शासन की अनेक योजनाएँ और हितग्राहीमूलक कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक पहुँचते हैं। उन्होंने सभी अध्यक्षों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और पारदर्शिता के साथ करें तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed