फिर तेज आंधी और गरज के साथ बारिश

0
43d588ead523952962c913fb724d83cea3748e34316a3eeaf268cb7b4ce5111a.0

रायपुर। 

प्रदेश में बीते दिन तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। आज भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। राजधानी समेत रायपुर जिले के कई हिस्सों में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में सुबह 10:30 तक अचानक तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन तीनों जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही सरगुजा जिले के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 घंटों के बाद उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत
बीते दिन बुधवार को बलरामपुर जिले में आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई मवेशियों की भी जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed