फरार हत्यारा कुलदीप साहू गिरफ्तार

0
1247851-12

सूरजपुर।

सूरजपुर जिला में हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या मामले में फरार मोस्ट वाण्टेड आरोपी कुलदीप साहू को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। वह झारखंड के गोदरमाना से बस में सवार होकर अंबिकापुर आ रहा था कि रास्ते मे बलरामपुर कोतवाली के सामने पुलिस ने उसे बस रुकवाकर हिरासत में लिया।

आरोपी कुलदीप वारदात के बाद झारखंड भाग गया था। बताया जा रहा है कि बलरामपुर पुलिस ने उसे वहीं ट्रेस किया। इसके बाद लगातार उसकी लोकेशन मॉनिटर की जा रही थी।
आरोपी कुलदीप के साथ इस वारदात में अन्य लोगों के भी शामिल होने की आशंका है। संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर अलग-अलग थानों में पूछताछ जारी रखी है। कुलदीप सूरजपुर जिला का सबसे बड़ा कबाड़ी बताया जाता है और जिलाबदर भी किया गया था। जिलाबदर की समय अवधि पूरी होने से पहले ही जिले में लौट आने के कारण उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed