पी एम श्री बी डी सेजेस स्कूल-खरोरा में पाँचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ

0
cedb9409392bf1cc5158a3dc1c68ec93421dfac77ecccf7e566c30843ddf3c7f.0

खरोरा।

 पी एम श्री बी डी एस सेजेस स्कूल, खरोरा में से पाँचवीं एवं आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। इस कार्य में खरोरा परिक्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों से आए अनुभवी शिक्षकों की टीम सक्रिय रूप से भाग ले रही है। मिडिल स्कूल छड़िया के शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा एवं तारकेश्वर कुमार धीवर ने बताया कि मूल्यांकन कार्य शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संचालित किया जा रहा है। सभी मूल्यांकनकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, और शांतिपूर्ण वातावरण में कार्य संपन्न किया जा रहा है। मिडिल स्कूल कुम्हारी से योगेंद्र देवांगन तथा मिडिल स्कूल पचरी से युगल किशोर वर्मा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य सुबह 10:00 से 5:00 तक किया जाना है तथा प्रत्येक मूल्यांकनकर्ता को प्रति दिवस 40 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। सभी शिक्षक अपने अनुभव एवं दक्षता से मूल्यांकन प्रक्रिया को गुणवत्तापूर्ण बनाने में योगदान दे रहे हैं। विद्यालय के उपप्राचार्य हरीश देवांगन ने बताया कि उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मूल्यांकन केंद्र में मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, एवं आवश्यक संसाधन एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। विद्यालय परिवार की ओर से सभी शिक्षकों एवं मूल्यांकनकर्ताओं का स्वागत किया गया एवं उनके सराहनीय कार्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed