पंचायत सचिवों ने पंचायत संचालक के तुगलती फरमान आदेश कापी को जलाकर नारेबाजी करते किया विरोध प्रदर्शन

0
66471145543f846dd0f3145bdbeb56f97ba535af8a3d16781682b84882703126.0

गरियाबंद। 

जिले के पंचायत सचिव संघ अपनी एक सुत्रीय मांग शासकीय करण को लेकर विगत पांच दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। आज हड़ताल के पांचवें दिन पंचायत सचिव संघ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने स्थल पर छत्तीसगढ़ पंचायत संचालनालय के संचालक द्वारा तुगलती फरमान आदेश कापी को जलाकर नारेबाजी किया । 

छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के बैनर तले जिले के गरियाबंद मैनपुर देवभोग छुरा फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। शासकीयकरण पंचायत सचिव का मुख्य मांग है। पंचायत सचिव 18 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। वर्ष 2023-24 में हुये विधान सभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने मोदी की गारंटी के रूप में घोषणा पत्र जारी किया था।घोषणा पत्र में पंचायत सचिवों को शासकीयकरण करना शामिल था , 1995 से कार्यरत  सचिवों का शासकीय करण होना था। पंचायत सचिवों के हड़ताल में चले जाने के बाद  छत्तीसगढ़ पंचायत संचालनालय के संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया के द्वारा एक आदेश जिला पंचायत सीइओ को जारी किया गया है जिसमें पंचायत सचिवों को 24 घंटे के अंदर हड़ताल खत्म कर  पंचायत के काम काज करने के लिए सख्त निर्देश दिया गया आदेश जारी होने के बाद पंचायत सचिव संघ में आक्रोश का वातावरण देखा जा रहा है आदेश की कॉपी को जला कर सचिव संघ ने विरोध प्रदर्शन किया है।

इस मौके पर पंचायत सचिव संघ अध्यक्ष अनूज ठाकुर, दिलीप खरे तीजू चौहान गीतेश टेकाम शत्रुघन साहू शुभांगी उपाध्याय चंद्रिका नेताम द्वारिका राठौर टोपेश्वर गजेन्द्र गीता मरकाम रामाधार विश्वकर्मा कीर्तन बघेल मोहन यादव कंचन नायक कन्हैया देवांगन रोशन साहू मेघलाल साहू तीजू कपील गैंदलाल ठाकुर अजीत नेताम सहित पंचायत सचिव भारी संख्या में उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed