प्रतिभा को देखकर राज्य स्तरीय उल्लास मेला में किया सम्मानित

0
1726051230_70d3eca36ac2752b45b4

महासमुंद  ।

मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर महासमुंद की दिव्यांग शांति बाई ठाकुर की प्रतिभा को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने पैरों से लिखकर मुख्यमंत्री को दिखाया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गत दिवस रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय उल्लास मेला कार्यशाला में महासमुंद जिले के विकासखण्ड बागबाहरा के दैहानीभाठा निवासी आदिवासी समुदाय की   शांतिबाई ठाकुर को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मोमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वन मंत्री  केदार कश्यप, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल और अन्य गणमान्य लोगों के बीच सम्मान पाकर उत्साहित  शांतिबाई ठाकुर ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के, प्रति आभार व्यक्त किया है।   ठाकुर ने उल्लास मेले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होने मंच पर अपने पैर से लिखा जिसके फलस्वरूप  शांतिबाई ठाकुर को यह सम्मान मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त हुआ। सीएम साय ने राज्य स्तरीय उल्लास मेले में एक लाख उल्लास साक्षरता केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ भी किया। इन साक्षरता केन्द्रों को संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग के राज्य साक्षरता मिशन द्वारा एक लाख स्वयंसेवी शिक्षक चयनित किए गए हैं। इस अवसर पर परियोजना समन्वयक   रेखराज शर्मा भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed