पति ने किया पत्नी की बेरहमी से हत्या; 8 दिनो से छुपा था आरोपी जंगल में, गिरफ्तार

0
image-12

Khairagarh। नाराज पति ने होली पर खाना नहीं दिया तो डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हो गया था, जिसकी तलाश में जुटी पुलिस को 8 दिन बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है. बता दे की हत्या के बाद 8 दिन तक आरोपी जंगल में छिपा रहा. पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धरदबोचा. पुलिस के मुताबिक, बांस के डंडे और मुक्कों से पीट-पीटकर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा था.

साल्हेवारा पुलिस ने आरोपी मांगीलाल बैगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हत्या की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है.गांव लालपुर निवासी मांगीलाल बैगा (33) होली के दिन शराब के नशे में घर लौटा। उसने अपनी पत्नी कुंवरिया बैगा (25) से खाने की मांग की, लेकिन किसी कारणवश पत्नी तुरंत खाना नहीं दे पाई। बस इतनी सी बात पर मांगीलाल भड़क उठा और अपना आपा खो बैठा। उसने पत्नी को पहले गालियां दीं, फिर हाथ-मुक्कों और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटने लगा। जब इससे भी गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उसने पास में रखा बांस का डंडा उठाया और तब तक मारता रहा जब तक उसकी पत्नी तड़प-तड़प कर बेहोश नहीं हो गई।जिसके दूसरे दिन उसकी मौत हो गई, हत्या के बाद मांगीलाल बैगा डरकर गांव से भाग निकला और जंगल में जाकर छिप गया। इधर,

जब मृतका की मां नीरा बाई और ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी, तो उन्होंने साल्हेवारा थाने में इसकी सूचना दी। पत्नी की हत्या करने के बाद मांगीलाल बैगा खुद को बचाने के लिए गांव छोड़कर आसपास के जंगलों में छिप गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता। आज 22 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि मांगीलाल बैगा चोरी-छिपे अपने घर लौटा है और दुबककर बैठा है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लालपुर गांव को चारों ओर से घेर लिया। जैसे ही मांगीलाल बाहर निकला, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने मांगीलाल बैगा को हत्या की गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ अदालत में ठोस सबूत पेश करने की तैयारी कर रही है, ताकि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed