राजेश्री महंत जी ने मां मनका दाई का किया पूजन-अर्चन-दर्शन

0
95da937fb07f9ed82d4ddfa10c0e425bbd58aceba44e948eca2eaf19a3416083.0

खोखरा। 

चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष सप्तमी दिवस शुक्रवार को महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने जांजगीर-चांपा जिले से लगे ग्राम खोखरा पहुंचकर मां मनका दाई की पूजन अर्चन की। साथ ही उन्होंने श्रद्धालु भक्तजनों से सौजन्य भेंट मुलाकात की। मंदिर के मुख्य पुजारी दुर्गेश महराज जी ने विधिवत मंत्रोच्चार करते हुए मातारानी का पूजन कराया l इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष  राधे लाल थवाईत, मंदिर ट्रस्ट के सचिव उपेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक थवाईत (लालू ) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed