राज्यपाल डेका ने नक्सल हिंसा में घायल जवानों को इलाज के लिए दी आर्थिक सहायता

0
a2a6d8d47ce94a275f7fb3554acd6d9118caa52053ae7db4d50f0fedbd18a28c.0

रायपुर।

राज्यपाल रमेन डेका ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नक्सली हिंसा में घायल हुए कांकेर जिले के जिला रिजर्व फोर्स के दो जवानों खिलेश्वर गावड़े और हिरामन यादव को बेहतर इलाज के लिए 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। इसके अलावा सषस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर संचालनालय सैनिक कल्याण बोर्ड को 2 लाख रुपए की राशि भी स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। उन्होंने आम जनता से भी 7 दिसम्बर को मनाए जाने वाले सषस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक राशि देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed