राम मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

0
396be9553e81b84d084b6f53fef2cd7655b2898bf796e6515af20c583454af9a.0

नई दिल्ली। 

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ई-मेल आईडी पर रविवार रात एक धमकी भरा मेल मिला, जिसमें राम मंदिर की सुरक्षा को खतरे में डालने की बात कही गई थी। यह मेल तमिलनाडु से भेजा गया और अंग्रेजी में लिखा गया है। ट्रस्ट ने तुरंत इस बारे में उच्च अधिकारियों को जानकारी दी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। मंदिर परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, गश्त तेज की गई है और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।

अयोध्या से लेकर तमिलनाडु तक साइबर क्राइम एक्सपर्ट्स को एक्टिव कर दिया गया है। ट्रस्ट सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा अभेद है, दो स्तरों पर श्रद्धालुओं की जांच होती है और एंटी-ड्रोन सिस्टम भी लगाया गया है। पहले भी राम मंदिर को लेकर कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जिनमें खालिस्तानी आतंकी पन्नू और भागलपुर के मकसूद अंसारी द्वारा दी गई धमकियाँ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed