रायगढ़ गैंगरेप मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस के नेताओं ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, उमेश पटेल बोले.

0
WhatsApp-Image-2024-08-22-at-22.36.29-768x433

रायगढ़। पुसौर ब्लाक में हुए गैंगरेप मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। अब इस मामले में कांग्रेस भी काफी आक्रामक हो गयी है। गुरुवार को पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने पीड़िता के गांव जाकर परिजनों से मुलाकात की। पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है। रायगढ़ में हुई यह घटना बहुत बड़ी घटना है और हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं।

इस दौरान उमेश पटेल ने कहा कि पीड़ित परिवार ने जो लिखित में शिकायत की है उसमें 12 से 14 लोगों के घटना में शामिल होने की बात कही है। पुलिस ने इसमें सिर्फ सात लोगों की गिरफ्तारी की है। पुलिस जल्द से जल्द बाकी लोगों की गिरफ्तारी करे। तुरंत इन्हें सजा मिले ताकि समाज के बीच एक मैसेज जाए की इस तरह की घटना के बाद कोई बच नहीं सकता। यह घटना सब को झकझोर देने वाली घटना है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है। रायगढ़ के कुछ लोग उड़ीसा में जाकर गोलीबारी करते हैं लेकिन रायगढ़ के लोगों की सर्चिंग तक नहीं हुई। मुझे यही लग रहा है कि प्रशासन को टाइट होना पड़ेगा, पुलिस की लचर व्यवस्था से स्थिति बिगड़ेगी। लोगों के बीच एक कॉन्फिडेंस लाने की जरूरत है कि पुलिस सक्षम पुलिस है। पुलिस की धमक होनी चाहिए जिसे कमजोर करने की कोशिश राजनीतिक दल कर रहे हैं अपने इशारों पर चलाने का काम राजनीतिक पार्टी कर रही है। पुलिस को बिना किसी दबाव में इंडिपेंडेंट होकर काम करने की जरूरत है।

पीड़ित परिवार की मांग है कि बाकी जितने भी लोग हैं उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो, सख्त से सख्त सजा उन्हे मिले। सरकारी तौर पर जो मदद मिलनी चाहिए वह जल्द मिले। मैं भी सरकार से उन्हें मदद देने की मांग करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को सुरक्षा देने में विष्णु देव साय की सरकार फेल है इसके विरोध में कल कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी काली पट्टी लगाकर जुलूस निकालेंगे, कैंडल मार्च भी निकालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed