रायपुर में GeM पोर्टल पर संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित — शासकीय खरीद प्रक्रिया पर मिली व्यापक जानकारी

0
WhatsApp Image 2025-06-03 at 6.49.24 PM

रायपुर।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज रेडक्रॉस भवन, कलेक्ट्रेट परिसर रायपुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय GeM वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल तथा भंडार क्रय नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है।कार्यक्रम के प्रथम दिवस में रायपुर संभाग के विभिन्न विभागों से आए 126 प्रतिभागियों ने भाग लिया। GeM पोर्टल की तकनीकी कार्यप्रणाली, पारदर्शी खरीद प्रक्रिया और विभागीय अनुपालन से जुड़ी जानकारियाँ प्रतिभागियों को दी गईं। प्रशिक्षण का संचालन राकेश तिवारी, GeM प्रशिक्षक (CSIDC) द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण का द्वितीय सत्र विक्रेताओं हेतु GeM पोर्टल पर कार्यशाला कल 04 जून को रेडक्रॉस सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed