रायपुर में मर्डर,झांकी के दौरान जयस्तंभ चौक में युवक के पास मिला चाकू

0
443822ab0666c9544e78b33d0603501988f83b5a39b518f69cc0c873ec62d737.0

रायपुर। 

राजधानी से बड़ी खबर सामने आई है। देवेंद्रनगर थाना इलाके में हत्या हुई है। युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा गया है। वहीं झांकी के दौरान जयस्तंभ चौक में पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ पकड़ा है। बता दें कि राजधानी रायपुर में आज रात गणेश विसर्जन झाकियां निकाली जा रही है। राजधानी के चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा है। ऐसे में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम कौशल चौहान है।   पुराने विवाद बात को लेकर विवाद हुआ था,जिसके बाद चाकूमार कर हत्या की गई। शहर में झांकी के दौरान पुलिस गुंडे बदमाशों पर नजर बनाए हुए है। इस बीच झांकी के दौरान जयस्तंभ चौक में संदेह होने पर एक युवक को पकड़ा गया है। तलाशी लेने पर बड़ा चाकू बरामद हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed