रायपुर स्टेशन में दर्दनाक हादसा,चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई युवक की जान

0
ea8039e13ab1065dd919a7e3e46226d754bd40352dce5ffe72af235c212cfe0a.0

रायपुर।

राजधानी के रेलवे स्टेशन में अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान युवक की गिरकर मौत हो गई।
युवक का पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंसने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद तत्काल ट्रेन को रुकवाया गया और ट्रेन की सीढ़ी और जाली काटकर युवक को बाहर निकाला गया। गम्भीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

मृतक त्रिलोकचंद दलई ओडिशा का रहने वाला था। युवक पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस पर सवार था। करीब 10 बजे के आसपास ट्रेन के रायपुर पहुंचने पर युवक खाने-पीने के सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरा था। इस दौरान ट्रेन छूटने लगी तो युवक दौड़कर ट्रेन में चढ़ने के प्रयास किया लेकिन ट्रेन की रफ्तार अधिक होने से वह दरवाजे के सहारे सीढ़ी में चढने का प्रयास किया। इस दौरान पैर फिसलने से सीधा ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के गैप में फंस गया। ट्रेन के चलते रहने से उसके शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना के बाद तत्काल आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को जीआरपी ने मेकाहारा अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed