रतलाम में मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरे, दिल्‍ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातातात प्रभावित

0
04_10_2024-jnm402_23809413

रतलाम।

दिल्ली मुंबई रेल मार्ग की डाउन लाइन पर रतलाम रेलवे स्टेशन के समीप घटला क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 9:40 बजे मालगाड़ी ( ईंधन ले जाने वाली)के दो वैगन पटरी से उतर गए। बेपटरी हुए दो वैगन में पेट्रोल होने की वजह से रेल प्रशासन ने अतिरिक्त सावधानी बरतते हुए मालगाड़ी के अन्य डब्बे को काटकर अलग किया और मांगरोल आईओसी टर्मिनल के लिए रवाना कर दिया। एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन लेकर मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों वैगन वापस पार्टी पर लाने के लिए काम शुरू कर दिया। इस दौरान डाउनलाइन पर रेल परिचालन प्रभावित रहा और ट्रेनों को अप लाइन से होकर निकाला गया। रात 11:00 बजे तक राहत कार्य चालू था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed