सबसे बड़ा सेक्स रैकेट के भंडाफोड़, 4 युवती और 3 युवक गिरफ्तार

0
4534468-untitled-33-copy

रायगढ़। छत्तीसगढ़ में लाख कोशिशों के बाद भी देह व्यापार के मामले कम नहीं हो रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार सेक्स रैकेट के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब रायगढ़ पुलिस ने लॉज में चल रहे एक हाइप्रोफाइल देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 युवती और 3 युवक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला खरसिया थाना इलाके का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलीकोट धरसा रोड इलाके में स्थित एक लॉज में देह व्यापार किया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हुई और मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 4 युवती और 3 युवक को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed