शिक्षक गिरफ्तार: स्कूल में शिक्षक ने छात्रा पर डाली गलत नजर, शिकायत पर गिरफ्तार

0
arrest-image

रायगढ़ । छात्रा के गंभीर आरोप के बाद शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक पर स्कूली छात्रा को छेड़ने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। घरघोड़ा ब्लाॅक के एक स्कूल में पांचवी की कक्षा हर दिन की तरह चल रही थी। तभी उस स्कूल के शिक्षक महेन्द्र खंडेल 54 साल ने अपने ही स्कूल की 11 साल की बालिका को गलत नियत से टच किया।

जिससे नाबालिग छात्रा ने उसकी हरकतों को भांप लिया और मामले की जानकारी अपने परिजनों को दे दी। जिसके बाद परिजनों के साथ वह थाना पहुंची और शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक महेन्द्र खंडेल जशपुर जिला का मूल निवासी है और घरघोड़ा में अपनी पत्नी के साथ रहकर एक शासकीय स्कूल में पदस्थ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed