शराब घोटाला: अब आबकारी अफसरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

0
3988897-untitled-13-copy

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में जल्द ही बड़ा एक्शन हो सकता है। जांच कर रही EOW ने 15 जिलों के आबकारी अफसरों को तलब किया है। आपको बता दें कि शराब घोटाला मामले को लेकर पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर, निरंजन दास सहित अन्य ने हाईकोर्ट में आवेदन पेश किया था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। ईओडब्ल्यू अब जिनके एफआईआर में नाम हैं उन पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दी है।

EOW और ACB की ओर से बुलाए गए कई आबकारी अधिकारियों के नाम चार्जशीट में भी शामिल हैं, लेकिन उन्‍हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि, इन अफसरों से डीएसपी रैंक के अफसर पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ से पहले बकायदा उनके समक्ष सबूत रखा जा रहा है। एक-एक दस्‍तावेज और आदेश को लेकर लंबी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ आबकारी अफसरों को सरकारी गवाह बनाया जा सकता है।

लिहाजा, अब अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। ईओडब्ल्यू ने जिन अफसरों को पूछताछ के लिए बुलाया है उनका नाम चार्जशीट में दर्ज है। जिनकी भूमिका शराब घोटाला में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर रही है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद ये कार्रवाई की गयी है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद और कुछ गिरफ्तारियां हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed