सीएम साय ने नारायणपुर के बासिंग कैंप में जवानों का तिलक कर किया स्वागत

0
a33c66b6716626dcb923b46b7d5910c0c871492ef492763d32cf584fcce088d6.0

रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले के बासिंग कैंप में अबूझमाड़ में दो दिन पहले हुए सफल ऑपरेशन में शामिल जवानों से  मुलाकात की। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने जवानों का तिलक लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनका हौसला अफजाई किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बासिंग कैंप में की घोषणा

1. 20 लाख की लागत से ग्राम मुरहापदर में पुलिया निर्माण।

2. 10 लाख की लागत से बासिंग के लिए खेल मैदान की स्वीकृति।

3. 10 लाख की लागत से बासिंग में बालक आश्रम एवं माध्यमिक शाला मरम्मत की स्वीकृति।

4. 24 लाख की लागत से ग्राम मुरहापदर और एहनार में नवीन आंगनबाड़ी भवन।

5. 25 लाख की लागत से ग्राम बासिंग में हाट बाजार से बस्ती तक 500मीटर सीसी सड़क की स्वीकृति।

6. ग्राम कुंदला, बासिंग और मुरहापदर में नवीन घोटूल के लिए 15 लाख की स्वीकृति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed