सड़क किनारे झाड़ियों में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, बदबू से लोग थे परेशान

0
n6377017051730684719144d8c8afc679bfcc5d6aee941164ab624b73e6017ab1d0d12ee3a68479b671720f

छत्तीसगढ़
रायगढ़ ।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक सड़ी गली लाश मिली है। जिससे काफी दुर्गंध आने के बाद मामले की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले आगे की कार्रवाई में जूट गई है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

शव से उठती तेज दुर्गंध से लोगों को हुई जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम को तमनार रोड पर वार्ड नंबर 8 बस्ती के सड़क किनारे झाड़ियों से दुर्गंध आ रही थी। तभी आसपास रहने वाले लोगों को पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ है। जिसके बाद इसकी सूचना घरघोड़ा पुलिस को दी गई। घरघोड़ा थाना प्रभारी समेत पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और मामले में जांच शुरू कर दी। शव को देखने पर पता चला कि उसके सिर की तरफ कीड़े लग चुके थे और बाॅड़ी सड़ गल रही थी।

मृतक की नहीं हो सकी है शिनाख्ती

पुलिस मामले में हत्या की आशंका को लेकर जांच में जूट गई है। पुलिस जांच कर रही थी, तो नग्न अवस्था में पड़े शव के पास लल्लू सिंह पिता संजय सिंह निवासी ग्राम चिनिया, गढ़वा झारखंड के नाम का आधार कार्ड मिला। इसके अलावा लल्लू सिंह के नाम का फिनो बैंक का एटीएम कार्ड भी मौके से मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। मामले में मृतक की शिनाख्ती नहीं हो सकी है।

इस संबंध में घरघोड़ा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है। शव सड़ गल गया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed