स्कूल-काॅलेज के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू मुक्त करने चलेगा यलो लाइन अभियान
रायपुर ।
कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी शासकीय कार्यालय, निजी स्कूलों और ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलाव प्रत्येक स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए और उसकी माॅनीटरिंग भी की जाए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिले में कोटपा अधिनियम 2003 के उल्लंघन पर प्रतिबंध किए जाए और सभी सार्वजनिक स्थानों को तंबाकू मुक्त करने के लिए प्राधिकृत अधिकारी द्वारा धारा 4 के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई भी की जाए। इसके अलावा शासकीय स्कूल एवं काॅलेजों के 100 गज के दायरे में यलो लाइन अभियान सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों को तंबाकू मुक्त बनाने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सुनिश्चित करने के लिए मुक्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
