सम्मान रैली में लगे शहीद युगल किशोर वर्मा अमर रहे के नारे

0
d954ba273c4c6a31be67a67946b9d962f037acfa9974f4a1192a359acea5a3cb.0

खरोरा। 

भारतीय सेना के शूरवीरों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से एक बार फिर दुनिया को बता दिया कि भारत की रक्षा करने वाले कभी पीछे नहीं हटते। उनकी इस गौरवगाथा पर पूरा देश नतमस्तक है। आज सैनिकों के गौरव गाथा को नमन करते हुए ग्राम पंचायत भवन कनकी परिसर से गांव के बच्चे, बुजुर्ग, युवाओं, महिलाओं के द्वारा भारत माता के सच्चे सपूतों भारतीय सेना के सम्मान में रैली निकाली गई। भारत माता की जय ,वीर शहीद युगल किशोर वर्मा अमर रहे के जय घोष के साथ रैली पंचायत भवन से होकर वीर शहीद युगल किशोर वर्मा के स्मारक मेन रोड कनकी तक निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य से रूप सरपंच ग्राम पंचायत कनकी दुर्गेश वर्मा ,सचिव कोमल प्रसाद साहू ,रोजगार सहायक खड़ानन्द वर्मा ,समस्त पंच,समस्त मितानिन ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ,महिला समूह सदस्य सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed