संत ज्ञानेश्वर स्कूल ने पालक-मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने चलाया हस्ताक्षर अभियान

0
WhatsApp Image 2024-10-19 at 4.39.27 PM

रायपुर  ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला नोडल अधिकारी “स्वीप” एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर विश्वदीप के निर्देशन में रायपुर विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 51, रायपुर नगर दक्षिण,संत ज्ञानेश्वर उ.मा.शाला, कृष्णानगर 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले क्षेत्रों के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने जागरूक किया गया तथा पालक मतदाताओं को 13 नवंबर 2024 को मतदान अवश्य करेंगे का संकल्प कराते हुए, संत ज्ञानेश्वर उ.मा.वि. के प्राचार्य मनीष गोवर्धन के आतिथ्य में, सर्वप्रथम हस्ताक्षर कर “हस्ताक्षर अभियान” चलाया गया। उक्त अवसर पर,”हमारा आह्वान -करें मतदान”,मतदान करने जायेंगे,-अपना फर्ज निभायेंगे इत्यादि नारों से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed