संवेदनशील मतदान केंद्रों में लगातार पेट्रोलिंग करेगी पुलिस

0
10-147

कोरबा।

नगरी निकाय चुनाव को निष्पक्ष और निर्भीक में संपन्न करने के लिए प्रशासन के साथ पुलिस ने संकल्प लिया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर ऑफिसर्स के अलावा पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी इस चुनाव में लगाई गई है। सामान्य पोलिंग बूथ के मामले में किसी प्रकार की चिंता नहीं है लेकिन ज्यादा ध्यान ऐसे पोलिंग बूथ पर दिया जाना है जो संवेदनशील और अति संवेदनशील कैटेगरी में रखे गए हैं। यहां पर पुलिस के अधिकारी और जवान लगातार पेट्रोलिंग करेंगे और स्थिति की जानकारी ऊपर देंगे।नगरी निकाय चुनाव को लेकर पहले ही कोरबा, सिविल लाइन, बालको नगर, दीपिका, कुष्मांडा, कटघोरा, बाकी मोगरा, पाली और छोरी कला क्षेत्र में पुलिस के द्वारा प्रशासन के साथ मिलकर फ्लैग मार्च किया गया है।। इन सभी क्षेत्रों में एक ही चरण में नगरी निकाय चुनाव 11 फरवरी को संपन्न होना है। सैकड़ो की संख्या में संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग बूथ जिले के 6 नगरी निकाय में मौजूद हैं। पुलिस ने पिछले चुनाव और अन्य आधार पर प्राप्त जानकारी के हिसाब से ऐसे पोलिंग बूथ को सबसे ऊपर रखा है और यहां पर सुरक्षा को लेकर ध्यान दिया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि पुलिस पार्टी ऐसे केदो में लगातार पेट्रोलिंग करेगी। इसके साथ आगे रिपोर्टिंग करेगी। पुलिस में लोगों से अपील की है कि वे मतदान केदो के परिसर में अनावश्यक भीड़ लगने और संदीप नजर आने वाले तत्वों के बारे में सूचना दें ताकि तत्काल कार्रवाई की जा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नगरी निकाय चुनाव के मध्य नजर विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराधिक तत्वों पर कार्रवाई करने के साथ उन्हें जेल भेजा गया है ताकि चुनाव प्रक्रिया पर किसी प्रकार का गलत प्रभाव ना पड़ सके। अवैध शराब की रोकथाम करने को लेकर भी जिले में व्यापक पैमाने पर पुलिस ने एक्शन लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed