सुखना लेक के पास बम मिला, इलाके में दहशत

0
4372129-r

चंडीगढ़: चंडीगढ़ से बड़ी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक सुखना लेक के पास एक गांव में बम मिला है। इसके बाद इलाके में दहशत फैल गई और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। मौके पर पुलिस की टीमें तैनात कर दी गई हैं और बम के आसपास मिट्टी के ढेर लगा दिए गए हैं। बताया गया है कि चंडीगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम में एक महिला ने फोन कर सूचना दी कि कैंबवाला में एक कबाड़ की दुकान के पास एक संदिग्ध बम पड़ा है। इसके बाद हरकत में आई पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस बम शेल का इस्तेमाल युद्ध के दौरान किया गया होगा। इससे पहले भी सुखना लेक से ऐसा बम मिल चुका है। बम को नष्ट करने की प्रक्रिया जारी है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed