टैंकर और लग्जरी बस की टक्कर, तीन लोगों की मौत, 20 घायल

0
Untitled-8-341

बनासकांठा  ।

नए साल के पहले दिन गुजरात के बनासकांठा जिले के सुइगम से एक बुरी खबर सामने आई है। सुइगम में एक सडक़ हादसा हुआ यह भयानक हादसा उस वक्त हुआ जब एक टैंकर ड्राइवर ने गलत साइड से आकर एक लग्जरी बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में लग्जरी बस में सवार 20 लोग घायल हो गए और 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये बस गुजरात के जामनगर से राजस्थान की ओर जा रही थी। तभी टैंकर से जोरदार टक्कर में सोनेथ गांव के पास भारत माला हाईवे पर ये दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को 108 के माध्यम से भाभर, थराद सहित सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुइगाम सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रांसफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सुइगाम, भाभर और वाव थराद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए ले जाने की पूरी कोशिश की। हादसा इतना भयानक था कि लग्जरी बस पूरी तरह से नष्ट हो गई। इससे पहले गुजरात के भरूच जिले में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में गैस रिसाव से चार श्रमिकों की मौत हो गई थी।संयंत्र के प्रबंधन ने कहा था कि चारों का तत्काल उपचार किया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। कंपनी ने प्रत्येक पीडि़त के स्वजन को 30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। पुलिस निरीक्षक बीएम पाटीदार ने बताया कि शनिवार रात गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड (जीएफएल) की एक उत्पादन इकाई में पाइप से जहरीली गैस लीक होने के बाद कंपनी के चार कर्मचारी बेहोश हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed