यश शर्मा हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ़्तार

0
IMG_20250118_194522_copy_1718x1076.jpg

छत्तीसगढ़, राजधानी –13,10,2024 को तेलीबांधा निवासी यश शर्मा,हत्याकांड,के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हत्याकांड के 1आरोपी तुषार पाहुजा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष 3आरोपी चिराग पंजवानी ,तुषार पंजवानी ,सुनील खेमानी घटना के बाद फरार थे फेरारी के दौरान यह पुणे गोवा, रीवा आदि शहरों में रहे। मृतक और आरोपी आपसी परिचित के थे जिसमें मृतक सिंधी समाज का पंडित का कर्म करता था, आरोपियों में तुषार पंजवानी और चिराग पंजवानी दोनों सगे भाई हैं। आपसी आपसी विवाद के बाद आरोपियों ने मृतक यश शर्मा का अपहरण कर लिया, व दो दिन तक मारपीट कर फार्म हाउस में रखें, इस दौरान मृतक के दर्द की स्थिति में उसे गोलियां , और जबरजस्ती शराब पिलाते थे स्थिति बिगड़ने पर  उसे छोड़कर भाग गए जिस कर में आरोपियों ने अपहरण किया व मृतक को घुमाते रहे उसे जप्त कर लिया गया है।

सिटी SP दौलत राम पोरते ने लि प्रेस कॉन्फ्रेंस

सिटी SP ने बताया की आरोपियों में यश खेमानी ने पार्टी करने के लिए बुलाया शक्ती धाम तेलीबांधा गली न.7में जहां बाकी आरोपी मिले उसके बाद सभी कार में सवार हुए और मृतक से उसके परिचित तुषार तोलानी के बारे में पूछने लगे, जिसपर यश शर्मा ने अभी कहा है इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही, जिसके बाद सभी यश शर्मा को लात घुसे डंडे से मारने लगे , मृतक ने बचने की कोशिश की तो उसके हाथों में गहरा चोट लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपीयो ने उसका इलाज मेकाहारा में कराया किया और कार में अपहरण कर लिया, जिसके बाद मृतक को बेरहमी से 2दिनों तक मारते रहे इस बीच इन्होंने मृतक को फॉर्म हाउस में रखा, और मृतक को तकलीफ की स्थिति में उसे गोली और शराब पिलाते थे,15,10,2024 को रात में आरोपियों ने उसे घर ले जाकर छोड़ा, तो यश शर्मा ने घटना की जानकारी अपने मां, बुआ, और तुषार तेलानी को दी असहनीय दर्द और खाने से उल्टी होने पर एम्स में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां जांच में पेट के अंदर गंभीर चोट होने की जानकारी के बाद ऑपरेशन किया गया, पर मृतक की जान नहीं बच पाई।

स्पेशल टीम द्वारा आरोपियों की लगातार निगरानी

घटना में मृत्यु होने के बाद पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा आरोपियों की लगातार निगरानी की गई इस बीच सभी आरोपी विभिन्न शहरों में रहे, पुलिस जैसे ही इन तक पहुंचती ये जगह बदल देते आखिरकार इनकी गिरफ्तारी रायपुर से हुई, सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में है और पूछताछ जारी है। पुलिस 296,351(3)115(2)109,140/3, 3(5) बी. एन. एस ,103(2) की धारा के तहत कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed