एनआईटी रायपुर में नए शैक्षणिक भवन की आधारशिला रखी गई

0
WhatsApp Image 2024-08-07 at 18.32.28_419ad7c8

रायपुर।

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (रा.प्रौ.सं.) रायपुर में एकेडमिक एनेक्स-1 नामक नए जी +6 भवन की आधारशिला 07 अगस्त 2024 को आयोजित शिलान्यास समारोह में रा.प्रौ.सं. शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. सुरेश हावरे द्वारा रखी गई। यह शिलान्यास समारोह डॉ. एन. वी. रमना राव, निदेशक, रा.प्रौ.सं. रायपुर और डॉ. आर. के. त्रिपाठी, डीन (योजना एवं विकास), रा.प्रौ.सं. रायपुर की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

एकेडमिक एनेक्स- 1 भवन का निर्माण रा.प्रौ.सं. रायपुर परिसर में यूनिट ऑपरेशन लैब के स्थान पर किया जाएगा और यह मौजूदा शैक्षणिक भवन के निकट स्थित होगा। इस अत्याधुनिक, सात मंजिला इमारत का निर्माण केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) रायपुर द्वारा किया जाएगा। यह नई सुविधा 6,387 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्र में फैली होगी और छात्रों के लिए शैक्षणिक गतिविधियों हेतु बुनियादी ढांचे में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी। कक्षाओं और प्रयोगशालाओं हेतु 35 हॉल वाली इस इमारत में अग्निशमन प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, लैन प्रणाली सहित आधुनिक सुविधाएं होंगी, जो संस्थान के छात्रों के लिए एक सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करेगी। यह परियोजना ₹25.4 करोड़ की कुल लागत पर 18 महीनों में पूरी होगी ।इस नए शैक्षणिक भवन का शिलान्यास रा.प्रौ.सं. रायपुर की शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन के लिए संस्थान के चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

इस शिलान्यास समारोह में रा.प्रौ.सं. रायपुर के सभी डीन, डॉ. एन. डी. लोंढे, प्रभारी कुलसचिव, डॉ. एल. के. यदु, डॉ. ए. वी. अहिरवार, एसोसिएट डीन (यो. एवं वि.) पवन कटारिया, सहायक कुलसचिव (यो. एवं वि.), सहित अन्य फैकल्टी मेम्बर्स और कर्मचारी उपस्थित रहे। शिलान्यास समारोह के दौरान सीपीडब्ल्यूडी रायपुर के कार्यपालक अभियंता (सिविल) रीतेश कुमार अग्रवाल, वास्तुकार  पुष्पराज कश्यप, और अन्य अधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed