दुर्गा नगर बस्ती के 116 परिवार पक्के मकानों में शीघ्र किये जायेंगे व्यवस्थापित
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 3 क्षेत्र के तहत आने वाले दुर्गा नगर इंदिरावती कालोनी बस्ती क्षेत्र के 116 परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के पक्के एवं रिक्त मकानों में शीघ्र व्यवस्थापित किये जायेंगे । उक्त स्थल पर हाउसिंग बोर्ड का प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन जनहित में जन सुविधा हेतु राज्य शासन की लोक हितैषी मंशा के अनुरूप किया जाना शासन के निर्देशानुसार शीघ्र प्रस्तावित है।
राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं हाउसिंग बोर्ड संचालक कुंदन कुमार एवं रायपुर नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने दुर्गा नगर बस्ती पहुंचकर हाउसिंग बोर्ड प्रोजेक्ट के स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मानसून पूर्व राजधानी के दुर्गा नगर इंदिरावती कालोनी बस्ती में प्रस्तावित हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट का निरीक्षण जोन 3 जोन कमिश्नर सुश्री प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता राजेष राठौर, उप अभियंता नरेश साहू, जोन 3 के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया एवं सर्वे के अनुसार संबंधित 116 चिन्हित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के रिक्त पक्के मकानों में व्यवस्थापित किये जाने का कार्य 15 जून के पूर्व कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, ताकि व्यवस्थापित परिवारों को मानसून में किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाये।
इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं हाउसिंग बोर्ड संचालक और नगर निगम आयुक्त को जोन अधिकारियों ने बताया कि संबंधित 116 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित पक्के नये मकानों में व्यवस्थापित किया जाना प्रस्तावित है। राज्य शासन के निर्देशानुसार कराने संबंधित क्षेत्र के 116 चिन्हित परिवारों को व्यवस्थित किये जाने की कार्यवाही लोकसभा निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता समाप्त होने के बाद मानसून पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।
