96 टेनामेंट टिकरापारा पुननिर्माण से प्रभावित होने वाले, हितग्राहियों ने व्यवस्थापन की माँग की
राजधानी,रायपुर –राजधानी के टिकरापारा बस स्टैंड के पास स्थित 96 टेनामेंट योजना के मकान अपनी अवधि पूरा कर चुके हैं। और आज जर्जर स्थिति में कभी भी धराशाई हो सकते हैं, जिसे रायपुर विकास प्राधिकरण ने चिन्हित कर, पुराने निर्माण को, तोड़ नए निर्माण की योजना बनाई है।
व्यवस्थापन की मांग यहां निवासरत लोगों में जो परिवार अक्षम हैं आर्थिक रूप से, या लाचार हैं जिनके पास रोज़ खाने कमाने में भी दिक्कत है, ऐसे परिवारों के लिए यह स्थिति गंभीर बन गई है। की जाए कहा, जिनमें कई परिवार निराश्रित जीवन भी जी रहे हैं और जीवन यापन का संघर्ष है।
96 टेनामेंट के प्रतिनिधि मिले विधायक और आर डी ए अध्यक्ष से निवासी अजय वर्मा सहित स्थानीय यहां के मालिकों ने विधायक सुनील सोनी और आर डी ए अध्यक्ष नन्द कुमार साहू से मिलकर अपनी और यहां निवासरत परिवारों की मूल समस्या से अवगत कराया और, पुनर्निर्माण तक अक्षम हित ग्राहियों को rda के निर्माण में अन्यत्र व्यवस्थान की मांग की, चुकी कई परिवार स्वस्थ गत, आर्थिक तंगी, निराश्रित स्थिति में हैं, जिनके लिए यहां से हटने के बाद जीवन यापन की समस्या उत्पन्न हो जाएगी, यह गंभीर है, और पुनर्निर्माण पश्चात अनुमानित घोषित मूल्य से मुक्त किया जाए, चूंकि यह भुमि इनके स्वामित्व की है और rda इसको मल्टी स्टोरी 7,8, मंजिला बनाएगा, तो यहां के मकान मालिकों को,, फ्री होल्ड किया जाए।
RDA अध्यक्ष ने विचार करने का दिया आश्वासन RDA के वर्तमान अध्यक्ष नन्द कुमार साहू ने इस विषय पर विचार कर शीघ्र कोई उच्चित निर्णय का आश्वासन दिया।
प्रधान संपादक,पूरन सिंह
