आज भी असर दिखायेगा चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’, छत्तीसगढ़ के कई जिले रहेंगे प्रभवित

0
7dcbea33f2e6bc4d94cc517ca73db2fd83d79fa087990d7a7e1a7fd25c56c61a.0

नई दिल्ली।

रविवार सुबह तड़के चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों को पार कर गया। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अभी भी तूफान का असर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो इस चक्रवाती तूफान के चलते बस्तर के आलावा प्रदेश के कई जिलो में बारिश की संभावना है। वहीं, रायपुर सहित कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। वहीं, कहा जा रहा है कि ‘फेंगल’ के चलते मौसम में थोड़ी गर्मी देखने को मिल सकती है, तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण तमिलनाडु तट और मन्नार की खाड़ी के आसपास, पूर्वी श्रीलंका तट, उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी और आसपास के दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों तथा पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के पास तेज़ हवा चलने की संभावना है। हवा की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटा रहेगी, जो झोंकों में 65 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed