मैनपाट-रिसॉर्ट में युवती से रेप, अधेड़ की तलाश जारी

0
4199336-untitled-32-copy

अंबिकापुर।

छत्तीसगढ़ के शिमला कहे जाने वाले मैनपाट के शैला रिसॉर्ट में एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। सरगुजा पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है। दरअसल, इन दिनों मैनपाट में सैलानियों के लिए खुशनुमा माहौल सा हो गया है, वहीं रोजाना हजारों की संख्या में सैलानी खुशनुमा माहौल का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। पुलिस के अनुसार अधेड़ और युवती मैनपाट घूमने आए हुए थे। इन दोनों की पहचान रायपुर के किसी कार्यक्रम में हुई थी। उस दौरान दोनों ने अपना मोबाइल नंबर आदान-प्रदान किया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होती रही और दोनों सरगुजा जिले के मैनपाट पर्यटन स्थल घूमने आए थे। इसी बीच अधेड़ ने शैला रिसॉर्ट में युवती के साथ रेप किया। इधर युवती ने इसकी रिपोर्ट कमलेश्वरपुर थाने में दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज अधेड़ आरोपी विनोद केडिया की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed