आज झारखंड दौरे पर पीएम मोदी, रांची में करेंगे मेगा रोड शो; 501 ब्राह्मण करेंगे शंखनाद

0
10_11_2024-jnm890_23828595

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले आज झारखंड के रांची में एक मेगा रोड शो करेंगे। भाजपा झारखंड में शक्ति प्रदर्शन करेगी। यह कितना भव्य होगा इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रोड शो के दौरान 501 ब्राह्मण शंखनाद करेंगे। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पीएम मोदी रांची में तीन किलोमीटर का ‘ऐतिहासिक’ रोड शो करेंगे।पीएम मोदी का रोड शो पांच विधानसभाओं से होकर गुजरेगा। सीएम सरमा ने एएनआई को बताया कि पीएम मोदी रांची में तीन किलोमीटर लंबा ऐतिहासिक रोड शो करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा।रोड शो में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। पिछले हफ्ते, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करने के एक दिन बाद, पांच नवंबर को पीएम मोदी ने चाईबासा और गढ़वा में रैलियों को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला था। चाईबासा रैली में पीएम मोदी ने कहा था कि अगर झारखंड में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी तो घुसपैठ रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे और आदिवासी महिलाओं की हड़पी गई जमीन वापस करने के लिए कानून बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed