प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश, शराब में मिलाई नींद की गोलियां, बेहोश होने पर जिंदा जलाया

0
n6385349681731174709920d8db0dfc99b9bb8f04f9b97c859b5209f5f2b29a9cf37850ef7a3b5e394cff94

हरियाणा
सोनीपत । हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में टैक्सी चालक के ब्लाइंड मर्डर केस को थाना सदर पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गांव बिचपड़ी निवासी नरेंद्र की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी ने ही रची थी।पत्नी के कहने पर प्रेमी ने पहले नरेंद्र को नींद की दवा शराब में मिलाकर पिलाई गई, फिर कार में आग लगाकर जिंदा जला दिया था। पुलिस ने हत्या की वारदात का पटाक्षेप करते हुए आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव बिचपड़ी निवासी नरेंद्र करीब एक साल से गोहाना में विष्णु नगर में परिवार के साथ रहता था और कवल किशोर की गाड़ी चलाता था। 29 सितंबर 2023 को वह रोजाना की तरह ड्यूटी पर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। 30 सितंबर की सुबह उनका शव गांव बिचपड़ी से बुटाना मार्ग पर बुटाना माइनर की पटरी पर कार की पिछली सीट पर जला मिला था। ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे तो नरेंद्र का शव पूरी तरह जल चुका था। नरेंद्र के चचेरे भाई अनिरुद्ध ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा था कि नरेंद्र की हत्या कर शव को कार में डालकर जलाया गया है। सदर थाना गोहाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने शनिवार को हत्या की वारदात का पटाक्षेप कर दिया।

प्रेम प्रसंग बना हत्या का कारण

पुलिस जांच में सामने आया कि नरेंद्र की हत्या उनकी पत्नी रीना ने करवाई है। रीना का गांव के ही सतपाल से करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रीना के व्यवहार में आए परिवर्तन से नरेंद्र भी अपनी पत्नी पर संदेश करने लगा था। इसके बाद उसकी पत्नी ने हत्या का षड्यंत्र रचा और अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया। नरेंद्र की पत्नी के कहने पर ही उसके प्रेमी सतपाल ने नरेंद्र की हत्या की थी।

शराब पिलाकर बेहोश किया, फिर जिंदा जला दिया

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात के दिन सतपाल ने नरेंद्र को शराब में नींद की गोलियां मिलाई थी। नरेंद्र जब बेहोश हो गया था तो उसे कार में डालकर जिंदा जलाकर मार डाला था। पुलिस ने हत्या की इस वारदात का खुलासा करते हुए पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से रीना को न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि सतपाल को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed