अबूझमाड़ में एक करोड़ के इनामी बसव राजू सहित 30 माओवादी ढेर

0
1f61f9bb9a476411bf446491c4e47a1b9271699ed994bc651c0e0fe6a1d38557.0

बीजापुर।

 अबूझमाड़ इलाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) जवानों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। अब तक 30 माओवादियों को ढेर कर दिया गया है। इस मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी शीर्ष माओवादी बसव राजू भी मारा गया है। कई अन्य बड़े माओवादी नेताओं के भी मारे जाने की खबर है। मारे गए माओवादियों की संख्या बढऩे की संभावना है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।

इस मुठभेड़ में नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी जवानों की टीम शामिल थी। माड़ के दुर्गम इलाके में बुधवार सुबह से ही सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच भीषण गोलीबारी जारी थी। इस अभियान को एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर अबूझमाड़ जैसे माओवादी प्रभावित क्षेत्र में जहां उनका मजबूत गढ़ माना जाता है। इस सफलता से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि माओवादियों के माड़ डिवीजन के प्रमुख कैडर की मौजूदगी की सूचना के आधार पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव की डीआरजी टीमें संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन में जुटी हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है और सुरक्षाबलों को इस अभियान में महत्वपूर्ण सफलता मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed