भरभराकर गिरा फ्लैट का छज्जा मलबे में दबकर टूट गईं मामा-भांजे की सांसें

0
Untitled-10-365

साहिबाबाद  ।

गाजियाबाद के साहिबाबाद में टीला मोड़ थाना क्षेत्र के तुलसी निकेतन जीडीए के जनता फ्लैट में बुधवार की रात को फ्लैट का छज्जा गिर गया। दुकान पर सामान खरीदने गए मामा और भांजे के ऊपर मलबा गिरने से मौत हो गई।बताया गया कि छज्जे पर एक साल पूर्व अवैध निर्माण कर शौचालय बनाया गया था। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, टीला मोड़ थाना क्षेत्र के जनता फ्लैट में दिल्ली मंडोली निवासी आकाश परिजन के साथ किराये पर रहते थे। वह कूकर की सीटी बनाने की फैक्ट्री में काम करते थे। बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तीन वर्षीय भांजे लड्डू के साथ पड़ोस में परचून की दुकान पर चावल लेने गए थे। टिनशेड के नीचे खड़े थे। ऊपर के फ्लैट के छज्जे पर शौचालय बना हुआ था। छज्जा और शौचालय भरभराकर टिनशेड पर गिर गया। मामा और भांजे मलबे के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई।

वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला। मलबे में दबने से लड्डू की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि आकाश को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि छज्जे के ऊपर अवैध रूप से शौचालय बनाया गया था। यह फ्लैट शबीना खान का है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed