नेत्रदान और देहदान क्यों जरूरी, शुरू किया जागरूकता अभियान

0
18-copy-15

कोरबा।

शासकीय मेडिकल कॉलेज मैं चिकित्सा की पढ़ाई प्रारंभ होने के साथ मेडिकल स्टूडेंट के लिए कई प्रकार की आवश्यकता है बनी हुई है। भारत विकास परिषद की स्थानीय इकाई ने जन सामान्य के बीच नेत्रदान और देहदान के लिए जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। तिलक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस पर संवाद किया गया।
मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ कमल किशोर सहारे और भारत विकास परिषद के पदाधिकारी महेश गुप्ता वह अन्य प्रतिनिधि विश्व अवसर पर मौजूद रहे जिन्होंने अभियान के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि लोगों को अभियान से अवगत कराने के लिए लगातार कार्यक्रम किया जा रहे हैं।

कोशिश है कि मरणोपरांत लोगों को नेत्रदान व देहदान के लिए प्रेरित किया जाए। ऐसे कार्य के लिए घोषणा पत्र से लेकर आगे की प्रक्रियाओं के बारे में कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई। कहा गया कि मृत्यु के बाद भी आपका जीवन दूसरों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है और उनके जीवन की कमियां दूर हो सकती हैं। अधिष्ठाता डॉक्टर सहारे ने बताया कि समय के साथ कई प्रकार की भ्रांतियां दूर हो रही है और लोग चीजों को भली भांति समझ रहे हैं। कॉन्फ्रेंस में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर मणि किरण कुजूर, एमडी मखीजा, कमलेश यादव, डीके कुरेशिया, नरेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, प्रेम रामचंदानी और कन्हैयालाल सोनी की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed