भूपेश के खिलाफ बयान देने पर बोले महंत, तोड़ मरोड़कर पेश करना बताया

0
4362695-untitled-4-copy

रायपुर।

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में चुनाव लड़े जाने के बयान पर कहा है कि अम्बिकापुर में मैंने तो ऐसा नहीं कहा है, मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करना चाहते हैं। पूरे प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव होगा पहले भी सबका फेस था । अम्बिकापुर सिंहदेव का क्षेत्र है उनके क्षेत्र में उनको उत्साहित नहीं करूँगा तो क्या उनको कहूंगा कि उनके नेतृत्व में चुनाव हार गए इसलिए चुनाव नहीं लड़ाएंगे।

छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि “भूपेश बघेल को किसने किनारे किया? बयान देने में न किसी को सोचना है, न समझना है। मुँह में माइक आते ही उल्टे-सीधे बयान देने लगते हैं।” बता दें कि जगदलपुर में BJP प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने महंत के बयान पर कहाकि TS सिंह देव के नेतृत्व की बात चरणदास महंत कह रहे हैं, TS सिंह देव को अपना एक विभाग भी छोड़ना पड़ा था, कांग्रेस में आपस में खींचतान सिद्ध हो रहा है और अब यह जनता के सामने भी आ गया है। उन्होंने राज्य के उद्योग मंत्री लखन देवांगन के आरोपों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। महंत ने कहा, “मेरा कोरबा में कौन सा घर है, बता दें। इतने सालों में किसी ने हम पर कोई आरोप नहीं लगाया। अगर कोई आरोप लगाए, तो उसे 5 जूते मार सकते हैं। जो लोग एक साल से भ्रष्टाचार में लगे हुए हैं, उन्हें अब बुरा लग रहा है। कोरबा में कोयला, डीजल, रेत और पानी से पैसा आता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed