आगजनी में मामा-भांजी की मौत, सिलेंडर भी फटा

0
4362706-untitled-6-copy

बिहार।

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के पठान टोली गरम चौक के समीप दो मंजिला मकान में आग लग गई. आग लगने के चलते सिलेंडर में विस्फोट हो गया. जिससे घर में मौजूद एक युवक और उसकी भगिनी (भांजी) जिंदा जल गई. वहीं, युवक की पत्नी और बेटी झुलस गई. सूचना पर पहुंची पुलिस और FSL टीम तहकीकात करने में जुटी हुई है.आग लगने के बाद इलाके के लोगों में अफरा तफरी मच गई थी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी दी. सूचना के बाद अग्निशमन की टीम कई दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और घंटे भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना के बाद युवक की पत्नी बेसुध हो गई है. जानकारी के अनुसार मिथलेश कुमार पेट्रोल पंप पर नोजल मैंन का काम करता था. घटना के बाद डीएसपी वेस्ट अभिषेक कुमार आनंद मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं. घटना स्थल पर पेट्रोल की बदबू भी आ रही है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया है. पुलिस ने शव को कमरे से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार युवक की भांजी इंटर का एग्जाम देने शहर आई हुई थी. अब पुलिस होश में आने पर उसका बयान लेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed