बृजमोहन अग्रवाल कूदे दिल्ली विधानसभा चुनाव में

0
b8aafab8a34a75f470874ccc5961536573a81355e8ba4ee3d2dafb8e8e4de31a.0

रायपुर। 

रायपुर से लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना के तहत दिल्ली की मंगोलपुरी विधानसभा के रोहिणी मंडल में विधानसभा चुनाव की दृष्टि से शक्ति प्रमुखों की बैठक में भाग लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सांसद महोदय ने चुनाव प्रचार के दौरान मंडल अध्यक्ष और निगम पार्षद से चुनाव प्रचार की रूपरेखा जानी। सांसद अग्रवाल ने शक्ति प्रमुखों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें हर पोलिंग बूथ पर पन्ना प्रमुखों की बैठक लेकर घर-घर जनसंपर्क करने के लिए कहा। उन्होंने कहा की मंडल पदाधिकारी हर वोटर तक मतदाता पर्ची पहुंचना सुनिश्चित करें। साथ ही केजरीवाल सरकार की विफलताओं एवं भ्रष्टाचार को हर मतदाता को बताने का आह्वान भी किया। अग्रवाल ने दिल्ली के विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाकर विकास का विकास का मार्ग प्रशस्त करने की अपील मतदाताओं से की। लगातार 9 चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बना चुके सांसद अग्रवाल ने कहा कि पिछले दस साल में केजरीवाल सरकार के केंद्र से लगातार झगड़ा और टकराव के कारण दिल्ली का विकास पूरी तरह बाधित हो गया है। इसलिए अब आपदा को भगाने के लिए कमल फूल का बटन दबाने का आह्वान अग्रवाल ने किया। गौरतलब है कि मंगोलपुरी विधानसभा से राजकुमार चौहान बीजेपी के प्रत्याशी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed