जावंगा ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय बालमित्र मासिक कार्यशाला संपन्न

0
8462d402fe5edd57dc88ba62965b32323e982f51c45c42a2cd37d3bf41b048fe.0

 दंतेवाड़ा। 

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में संचालित बालमित्र कार्यक्रम के तहत 27 से 30 जनवरी तक जावंगा ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय मासिक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 67 बालमित्र ’’फेलोज’’ ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत 67 ग्राम पंचायतों में बाल पुस्तकालय सह गतिविधि केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन पुस्तकालयों का संचालन गाँव के ही युवा बालमित्र ’’फेलोज’’ द्वारा किया जाता है। बालमित्र ’’फेलोज’’ न केवल बच्चों को पुस्तकों तक पहुँच उपलब्ध कराते हैं, बल्कि वे स्कूलों में जाकर पुस्तकों के माध्यम से शैक्षिक गतिविधियाँ भी आयोजित करते हैं। इसके साथ ही, वे हर शाम पुस्तकालय खोलते हैं, जहाँ गाँव के सभी बच्चे पठन पाठन कर सकते है। इसके अलावा, बालमित्र ’’फेलोज’’ द्वारा अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समितियों की बैठक आयोजित कर बच्चों की शिक्षा पर सामूहिक परिचर्चा का आयोजन भी किया जाता है। इस मासिक कार्यशाला में ’’फेलोज’’ को पुस्तकालय प्रबंधन, लाइब्रेरी को अधिक आकर्षक और रंगीन बनाने, आगामी माह में उपयोग की जाने वाली पुस्तकों के चयन, बाल गीत, कहानियाँ और खेलों से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी शेख रफीक, सहायक खंड शिक्षा अधिकारी भवानी पुन्नेम, ब्लॉक संसाधन समन्वयक जितेंद्र चौहान, आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील के जीएम राघवुलु और सीएसआर मैनेजर तेज प्रकाश उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed