छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान पर नगरी बंद रहा,पुलिस रही मुस्तैद
नगरी।
कवर्धा जिला के बोडला विकासखंड अंतर्गत रेंगाखर थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में विगत दिनों हुईं हत्या, आगजनी एवं पुलिस की बेरहम पिटाई से लगातार हुई तीन मौत से पूरे प्रदेश में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने एवं कवर्धा में पुलिस प्रताड़ना से हुई मौत के दोषियों पर कार्रवाई कर न्याय की मांग को लेकर प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सिहावा विधानसभा के विधायक अंबिका मरकाम के मार्गदर्शन में छग प्रदेश बंद के तहत शनिवार को सुबह से नगरी नगर बंद रहा व मेडिकल स्टोर खुला दिखा। सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगरी नगर में घुम घुम कर व्यापारिक संस्थान बंद कराया इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ जन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बंद को सफल बनाने के लिए अथक प्रयासरत दिखें। वहीं सुबह से ही नगरी नगर के बस स्टैंड में पुलिस प्रशासन के जवान मुस्तैद रहे।
