लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया की पहल से घरघोड़ा में डायलिसिस की सुविधा

0
74a8326e6e26d8e418e840b86ff3b3a8ff45f86ba191d6b2687db8779ea4afd5.0

घरघोड़ा।

ब्लॉक में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया की पहल से डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध हो गई है । वहीं राज्य सरकार के निर्देश पर एक चिकित्सक की नियुक्ति भी की गई है। क्षेत्रवासियों के बीच जैसे यह खबर पहुंची तो लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी इस बात से खुश है कि अब यहां के जरूरतमंद लोगों को डायलिसिस के लिए बड़े शहरों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। यहां बता दे कि सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने औद्योगिक क्षेत्र घरघोड़ा में डायलिसिस के मरीजों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन से यहां पर डायलिसिस की सुविधा और चिकित्सक की मांग की थी। जिस पर विष्णुदेव सरकार ने मुहर लगाते हुए घरघोड़ा में डायलिसिस की सुविधा प्रदान की है। साथ ही एक चिकित्सक की भी नियुक्ति की गई है। अब क्षेत्र के लोगों को सरकारी दर पर डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध की जा रही है, जिससे लोगो का पैसा और समय दोनों की बचत होगी। सांसद राधेश्याम जी के इस कार्य की सभी ने प्रशंसा करते हुए उन्हें आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed