छत्तीसगढ़ में तीन साल का बच्चा HMPV पॉजिटिव, आईसीयू में भर्ती

0
images-26

कोरबा।

बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद तिवारी ने बताया कि पड़ोसी कोरबा जिले के रहने वाले तीन साल के बच्चे को 27 जनवरी को सर्दी और खांसी के कारण यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.उन्होंने कहा कि इसे एचएमपीवी का मामला होने का संदेह करते हुए,।

उसके स्वाब के नमूने जांच के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर भेजे गए थे.उन्होंने बताया कि जांच में एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि होने के बाद बच्चे को अस्पताल में अन्य मरीजों से अलग कर आईसीयू में ले जाया गया. उन्होंने कहा, हालांकि, भर्ती होने के बाद से बच्चे में सुधार के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं और हम उसे आगे के इलाज के लिए एम्स रायपुर में स्थानांतरित करने पर विचार कर रहे हैं.स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि बच्चे के तीन अन्य भाई-बहनों को भी निगरानी में रखा गया है,हालांकि उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं.उन्होंने बताया कि एचएमपीवी का पहला मामला सामने आने के बाद बिलासपुर जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है, वहीं कोरबा के उस इलाके में सर्वेक्षण किया जा रहा है, जहां से बच्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed