गैंगवार में ट्रांसपोर्टर की हत्या, भांजे के साथ भाजपा नेता गिरफ्तार

0
22eb1721eeeb9e2db71fff15bab9aca96f9de4946c540ff7524394766d204045.0

कोरबा। 

पाली थाना में स्थित कोल माइंस में कोयला परिवहन को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हिंसा हुई जिसमे 20-25 लोगों ने मिलकर एक ट्रांसपोर्टर को मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ  केस दर्ज किया गया है. वहीं प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाली थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है। 

 जानकारी के यह पूरी घटना पाली थाना के अंतर्गत आने वाले एसईसीएल के बुडबुड कोल माइंस की है। शुक्रवार रात बुडबुड खदान में कोयला लोडिंग के दौरान दो ट्रांसपोर्टर गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया. यह पहले गाली गलौच फिर मारपीट और चाकूबाजी में बदल गया जिसमे 20-25 लोगों ने मिलकर रोहित जायसवाल (36) पर विरोधी गुट ने धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी. मृतक एसईसीएल सरायपाली बुडबुड खदान में कोयला ट्रांसपोर्ट करने का काम करता था।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित कई थानों के प्रभारी मौके पर पहुंचे। मामले को लेकर मृतक के भाई अनिल जायसवाल का ने बताया कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर और उसके गुट ने उनके भाई को मारा है। उनसे छह महीने से विवाद चल रहा था। पहले भी इसे लेकर पुलिस से शिकायत की गयी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी। उन्होंने थाना प्रभारी विनोद सिन्हा पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। साथ ही एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर पर भी रोशन सिंह के साथ मिलकर कोयले की हेराफेरी का आरोप लगाया है.
शिकायत के बाद इस मामले में 16 लोगों के खिलाफ  केस दर्ज किया गया है जिसमे भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर व उसके भाई व भांजा और एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर सुरेंद्र सिंह चौहान भी शामिल है। तत्काल करवाई करते हुए मामले में पुलिस ने आरोपी भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर व उसके भाई व भांजा को पुलिस ने जिले के समीपवर्ती सीमा से गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने पाली थाना प्रभारी विनोद सिन्हा की लापरवाही देखते हुए उसे लाइन अटैच कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed